दहेज उत्पीड़न में महिला सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में थाने पर दर्ज अभियोग में  नामित एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

       उल्लेखनीय है कि वादी सुनील साहनी के तहरीर पर पंजीकृत मुकदमें केनामित अभियुक्त लालू चौधरी  पुत्र  रामेश्वर चौधरी, रामेश्वर चौधरी पुत्र अमीरचन्द्र चौधरी, मीना देवी पत्नी  रामेश्वर चौधरी  निवासीगण ग्राम सत्तर का डेरा ग्राम शेरपुर  थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को शुक्रवार सुबह समय करीब आठ बजे उनके घर  से गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेशी  हेतु प्रस्तुत किया गया , जहां सोने जेल भेज दिया गया।

          गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, आरक्षी देवेन्द्र, आकाश सिंह तथा महिला आरक्षी शालू सिंह  थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 16

Leave a Reply