अच्छे कार्य निस्तारण हेतु डीआईजी ने किया सम्मानित

गाज़ीपुर। आईजीआरएस निस्तारण में गाजीपुर जनपद के सादात थाना को प्रदेश के रैंकिग में प्रथम स्थान मिला है। वाराणसी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सादात थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी और उनकी टीम की प्रशंसा की है। 

      उल्लेखनीय है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के जरिए लोग जनसुनवाई के संदर्भ में अपना प्रार्थना पत्र देते हैं। शिकायतों के निस्तारण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए शासन ने अंक भी निर्धारित किया है। ये अंक निस्तारण के आधार पर दिए जाते हैं। इसके तहत जनपद के सादात थाने को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है।

 बताते चलें कि मंगलवार को डीआईजी ने, कार्य सम्पादन हेतु थानाध्यक्ष दिलदारनगर सहित कुल नौ पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर, मुख्य आरक्षी निरंकार प्रसाद, थाना करीमुद्दीनपुर, उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी, थाना भॉवरकोल, आरक्षी मनीष कुमार, थाना दिलदारनगर,  महिला आरक्षी ज्योति पाण्डेय, थाना भांवरकोल, आरक्षी राम राज थाना करीमुद्दीनपुर, मुख्य आरक्षी संजय पाण्डेय, थाना सादात, आरक्षी अखिलेश कुमार, थाना नगसरहाल्ट तथा  आरक्षी निखिल कुमार सिंह, थाना नन्दगंज शामिल रहे। डीआईजी ने उनको प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Views: 346

Leave a Reply