काव्य गोष्ठी में कवियों ने बिखेरी छटा

मुम्बई। हस्ताक्षरम् व ब्राह्मण सेना के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को माडर्न हाईस्कूल, नायगाॅव पूर्व में विशेष काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। 

        नागपुर विदर्भ से मुंबई पधारे वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे के सम्मान में आयोजित कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंगकार हरिश शर्मा “यमदूत” ने किया।  विशिष्ट अतिथि माडर्न हाईस्कूल के प्रधानाचार्य राघवराम पांडेय व सम्मान मुर्ति रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे की विशेष उपस्थिति में युवा ओजस्वी कवि राजेश “अल्हड़ असरदार’ ने संचालन किया। भाजपा के वसई विरार जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा व स्थानीय चैनल के टी व्हिजन के पत्रकार दिनेश विश्वकर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। डाॅ. मृदुल तिवारी ” महक ” द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात कल्पेश यादव, अमरनाथ द्विवेदी, अरूण दुबे, श्रीनाथ शर्मा, तरूण “तनहा”, डाॅ. संगीता तिवारी, संदीप ” राजा”, सत्येंद्र कुमार आदि कवियों ने काव्यपाठ कर लोगों का मन मोह लिया। राजेश मिश्रा, विमल तिवारी, संकल्प तिवारी, जयेश सुथार आदि की उपस्थिति में हस्ताक्षरम् के अध्यक्ष वाचस्पति तिवारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। ब्राह्मण सेना के अध्यक्ष राजेश पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया व पुनः इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन के लिए अपने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। 

Views: 38

Leave a Reply