वृद्ध को मौत की नींद सुलाने वाला हत्यारोपी कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। हत्या के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने चौबीस घंटे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है।

          बताते चलें कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के बलुआ तपेशाहपुर के अमलाख मौजे में मंगलवार की रात, डेरे पर सो रहे 58 वर्षीय रविन्द्र गौड़ की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी। बुधवार को सुबह इस घटना की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।

 मृतक रविन्द्र गौड़ भांवरकोल थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव का निवासी था। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज हत्याकांड का पता लगाने में जूट गयी। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी हितेन्द़ कृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक परिजनों व आसपास के लोगों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। और इलाकाई पुलिस को घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया। मृतक के पुत्र मनोज ने बताया कि कुछ समय पहले ही पड़ोस के व्यक्ति से विवाद हुआ था और यह हत्या उसी विवाद का कारण हो सकता है। मृतक के पुत्र मनोज ने गांव के हरिनाथ यादव के विरुद्ध हत्या का नामजद अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियोग पंजीकृत कर पुलिस हत्यारे की सुरागरसी में लग गयी थी। 

प्रभारी निरीक्षक मय हमराह ने बैंक मोड़ मिर्जाबाद के पास से हत्यारे को करीब पौने चार बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया। थाने पर विधिक कार्यवाही करने के उपरांत पुलिस ने हत्यारोपी हरिनाथ यादव पुत्र स्व. राजदेव यादव निवासी ग्राम धरमपुरा थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना भांवरकोल सत्येन्द्र कुमार राय तथा आरक्षी देवेन्द्र कुमार यादव, अम्बुज मिश्र, शुभम सिंह, पंकज  सिंह और महिला आरक्षी प्रियंका राव व शालू सिंह थाना भांवरकोल गाजीपुर शामिल रहीं।

Views: 356

Leave a Reply