निवर्तमान अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तथा उनके पति ने पकड़ा कमल का साथ

गाजीपुर। नगर पंचायत जंगीपुर की निवर्तमान अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तथा उनके पति लाल जी गुप्ता ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

       भाजपा जिला कार्यालय,छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय की उपस्थिति में  भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लालजी गुप्ता की भाजपा मे पुनर्वापसी से जंगीपुर विधानसभा में पार्टी की क्षमता में अतुलनीय वृद्धि हुई है। आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा जिले की सभी नगरपालिका तथा नगर पंचायतों पर परचम लहराएगी।

         बताया गया कि लाल जी गुप्ता 1993 में विद्यार्थी परिषद से जुड़कर भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा मे मंडल अध्यक्ष तक रह चुके है। उनकी धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी  2017 के नगर पंचायत चुनाव मे स्वतंत्र प्रत्याशी के रुप में जंगीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजयी रही हैं।

       इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरन राजभर, रामनरेश कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,शीला सोनकर आदि उपस्थित रही।

Views: 119

Leave a Reply