पंचांग व राशिफल – 18 नवम्बर 2026

पंचांग व राशिफल – 18 नवम्बर 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत           2083 

शक सम्वत             1948  

मास                      कार्तिक 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष 

तिथि                     नवमी 

नक्षत्र                     शतभिषा 

वार                        बुधवार 

योग                         ध्रुव 

सूर्योदय                    06:15

सूर्यास्त                     17:06

चन्द्रमा                      कुम्भ 

राहुकाल                   12:06 – 13:26

अभिजीत मुहूर्त           ****************

आज का राशिफल   ………………

मेष — आज परिश्रम और पुरुषार्थ के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सहायक होंगे। किसी सामाजिक अथवा पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा।

वृषभ — आज मनोनुकूल कार्यों में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक गतिविधियों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा और कामकाज में अपेक्षित प्रगति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद एवं शांतिपूर्ण रहेगा। सकारात्मक विचारों से आत्मिक शांति मिलेगी। किसी निजी इच्छा की पूर्ति होने के संकेत हैं। यात्रा का कार्यक्रम बने तो उससे संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन — आज इच्छित कार्यों को पूरा करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित हो सकते हैं। भाग्योदय के नए अवसर मिलने से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। लंबे समय से चले आ रहे किसी विवाद का समाधान निकलने की संभावना है। परोपकार और सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा तथा आर्थिक लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।

कर्क — आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रयासों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता से आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका है। कार्यक्षमता प्रभावित होने के साथ अध्ययन में भी व्यवधान आ सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग न कर पाने से मन में असंतोष रह सकता है।

सिंह — आज परिस्थितियां अपेक्षाकृत अनुकूल रहेंगी। पुरानी कठिनाइयों को दूर करने के लिए नए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक अथवा शुभ आयोजन के संपन्न होने की संभावना है। उच्चाधिकारियों से संपर्क स्थापित होने से कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। पूर्व निर्धारित योजनाओं के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। मनोरंजन और मनोविनोद के अवसर भी मिलेंगे।

 कन्या — आज स्वास्थ्य अच्छा रहने से कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी नई उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारस्परिक संबंधों में मधुरता और निकटता आएगी। शिक्षा तथा प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। अपनी योग्यता और परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

तुला —ज्ञआज भाग्योन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। पुराने वाद-विवादों में कमी आएगी और संबंधों में सुधार होगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। अचानक किसी लाभ की प्राप्ति से प्रसन्नता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और रुचि बनी रहेगी।

वृश्चिक — आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन अशांत रह सकता है। साझेदारी के व्यापार में आर्थिक नुकसान की आशंका को देखते हुए लेन-देन में सावधानी बरतें। सुख-सुविधाओं से जुड़ी कुछ आवश्यकताओं को टालना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें और जल्दबाजी से बचें।

धनु — आज आपकी आशाएं और अपेक्षाएं पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। किसी परिचित अथवा सहयोगी के माध्यम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर बनेंगे और विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता और आपसी विश्वास बढ़ने के संकेत हैं। आय के नए साधन विकसित करने की दिशा में भी प्रयास सफल हो सकते हैं।

मकर —ज्ञआज बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति अथवा उससे संबंधित लंबित मामला सुलझने की दिशा में आगे बढ़ेगा। जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए कुछ अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में यश और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।

कुंभ — आज निवेश किए गए धन का अपेक्षित प्रतिफल मिलने से आर्थिक संतोष प्राप्त होगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मामलों में स्वयं के विवेक से लिया गया निर्णय हितकर साबित हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे। वैवाहिक जीवन में चली आ रही अड़चनें दूर होने तथा आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ने के संकेत हैं।

मीन — आज दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित रह सकती है। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण बनाई गई योजनाएं अधूरी रह जाने की आशंका है। प्रियजनों के साथ किसी विषय पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। विरोधी पक्ष आपकी राह में बाधाएं डालने का प्रयास कर सकता है। मानसिक तनाव और अनावश्यक यात्राओं से खर्च बढ़ने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें तथा धन और समय का सोच-समझकर उपयोग करें।

Views: 0


Leave a Reply