चार गोवंश व देशी तमंचा संग के तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक चार पहिया वाहन के साथ चार गोवंश व एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।


        पुलिस को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर बरार ग्राम में स्थित मजार के पीछे से समय करीब 02.40 बजे मिली। गिरफ्तार गो तस्करों में बसन्त पुत्र खऱगू निवासी नरगूपुर थाना फेफना जनपद बलिया, पंकज नट पुत्र जम्मू नट निवासी भिन्डरौलिया थाना सझौली जिला रोहतास बिहार व हेमन पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी टेड़वा कामठिया थाना नरही जनपद बलिया रहे।

          गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनूप यादव, आरक्षी  सोनू गौड़, सत्येन्द्र कुमार,आदर्श यादव,अखिलेश बिन्द, मकेश दुबे, कासिम सिद्दीकी व आलोक वर्मा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply