वारंटी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द किया है।


        पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में दर्ज मामले से सम्बन्धित वारंटी श्रवण कुमार पुत्र रामनारायण राम निवासी ग्राम नेक्वख्तपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वारंटी के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद, आरक्षी सोनू गौड़ व सतेन्द्र कुमार गौड़ शामिल रहे।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply