महिला सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

गाजीपुर। महिलाओं/बालिकाओं को और अधिक सशक्त/जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति की वर्षगांठ पर आयोजित महिला सशक्तिकरण रैली में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा रैली का नेतृत्व स्कूटी चला कर किया गया।

         स्कूली छात्राओं व महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई स्कूटी रैली को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्र के भूतहिया टांड़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।                       

     मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं/ महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें और अधिक सशक्त व जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित रैली  के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं/ महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

        भूतहिया टांड़ से आरंभ रैली का समापन सावित्री बालिका इंटर कॉलेज,नंदगंज पर हुआ। रैली की समाप्ति पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं छात्राओं ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।अंत में जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण ,एसडीएम सदर, सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Visits: 204

Leave a Reply