श्रीराम शोभा यात्रा की निकली भव्य झांकी 

गाजीपुर। जखनियां तहसील क्षेत्र के दुल्लहपुर बाजार में भव्य श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम शिव मंदिर  से वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री राम, लक्ष्मण ,हनुमान स्वरूप भगवान को रथ पर विराजमान करा कर,दर्जनों घोड़े ,उसके पीछे सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु अपने हाथो में श्रीराम ध्वज और साफा बाध कर चले। उसके पीछे 21 बुलेट बाईक साथ युवा सवार रहे और उनके पीछेतडीजे पर धार्मिक धुन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। रथ शिवपुरी मोहल्ला से बाजार होते हुए हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर पर दर्शन के बाद  रेलवे स्टेशन देईया माई के धाम पर दर्शन पूजन किया गया। अन्त में स्टेशन परिसर में आयोजकों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ आरती का कार्यक्रम सम्पादित किया। भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि रामनवमी और हिंदू नव वर्ष की मौके पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। इस मौके पर अजय चौहान, सुनील मद्धेशिया ,राजू मद्धेशिया, सुधीर गुप्ता, दीपक चौरसिया ,कमलेश चौहान, हरिश चंद चौहान, डॉक्टर राम वृक्ष सिंह यादव ,श्याम लाल यादव ,अनिल यादव, लव वर्मा,अशोक वर्मा, डा ए के वर्मा, संतोष गुप्ता,संजीव चौरसिया, धर्मा मद्धेशिया ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Visits: 61

Leave a Reply