साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई प्रीति सिंह

गाजीपुर। उत्तराखंड के देहरादून में गोपाल किरण समाज सेवी संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर आयोजित समारोह में साउथ एशिया आइडल वूमेन अचीवर्स अवार्ड 2023 से जनपद की एस.आर.जी. एवं कम्पोजिट विद्यालय परतापीपुर-सैदपुर की शिक्षिका प्रीति सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान नवाचारी शैक्षिक सेमिनार में दिया गया, जिसमें देश के 21 राज्यों से 150 महिलाओं का चयन उनके सशक्त एवं विशिष्ट कार्यों के द्वारा समाज में जागरूकता तथा महिला सशक्तीकरण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। प्रीति सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित किया गया था। इसका शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार में अपर सचिव लक्ष्मीचंद गौतम व आईपीएस डॉ. बीपी अशोक ने किया। बतौर मुख्य अतिथि लक्ष्मीचंद गौतम ने महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होने कहा कि संकीर्ण विचारधारा से ऊपर उठकर महिलाओं को आगे बढ़ना होगा। अन्य वक्ताओं ने पुरुष वर्ग को अपनी आय का एक हिस्सा महिलाओं को देने की वकालत की। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नेम ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसआरजी प्रीति सिंह को यह अवार्ड मिलने पर जनपद के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता जताते हुए हार्दिक बधाई दी है।

Visits: 637

Leave a Reply