पंचांग व राशिफल -13 मार्च 2023

पंचांग व राशिफल -13 मार्च 2023

पंचांग

विक्रमी संवत्  2079  

शक सम्वत 1944  

मास चैत्र  

पक्ष  कृष्ण  पक्ष 

तिथि  षष्ठी 21:24 तक

नक्षत्र  विशाखा 08:14 तक

करण  गारा 09:46 तक, वणिजा 21:24 तक

वार  सोमवार  

योग  हरषाना  17:01 तक

सूर्योदय 06:07  

सूर्यास्त 18:03

चंद्रमा   वृश्चिक  

राहुकाल 08:05 − 09:33

शुभ मुहूर्त  अभिजीत  12:06 − 12:54

मेष 

 परिवार में धार्मिक कार्य की रुपरेखा बनेगी। परिवार की सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। दाम्पत्य जीवन सफर रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखें। 

वृष 

परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आन्तरिक प्रसन्नता बनी रहेगी परन्तु बातचीत में संयत

रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। 

मिथुन 

आज का दिन सामान्य फलकारक है। मन अशान्त रहेगा, संयत रहें । अपने क्रोध को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। कारोबार में सफल रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क 

मानसिक तनाव से आत्मविश्वास में कमी रहेगी।  परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव व भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। 

 सिंह 

आज किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में किया  निवेश लाभप्रद रहेगा। अनावश्यक क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना चाहिए। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। लाभ होगा।

कन्या 

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कोई भी जिम्मेदारी सोच समझकर ही उठायें। परेशानी के बावजूद र संयम बनाए रहें । व्यर्थ के क्रोध से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि और वाणी में मधुरता से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक 

आज असमंजस की स्थिति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी होगी। बातचीत में संयत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे।

धनु 

आत्मसंयत रहेंट। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग हैं। मित्र के सहयोग से लाभ होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं।

मकर 

व्यर्थ की चिंता से मन अशान्त मन रहेगा। संयम बनाये रखें और व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पिता का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। 

कुंभ 

आज आत्मविश्वास बना रहेगा। आत्मसंयत रहना और क्रोध पर नियंत्रण रखना हितकारी होगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हो सकती है। ‌

मीन 

आज मन में प्रसन्नता और आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कर्म के प्रति परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

Views: 244

Leave a Reply