सत्संग में कृष्ण महिमा के बखान से भाव विभोर हुए श्रोता

 गाज़ीपुर। नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरद्वारा सादात पर अन्तरराष्ट्रीय कृष्ण भावना सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। 

        इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर में न्यू बाम्बे हरे कृष्ण टेम्पल संस्था के कथा वाचक धर्मराज दास के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण की भावनाओं से जुड़ी झांकियां निकाली। तदोपरांत श्रद्धालु जनों द्वारा ब्रज और वृन्दावन की तरह फूलों की होली खेली गई।    कथा वाचक धर्मराज दास ने चैतन्य महाप्रभु उत्सव के तहत भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि योगीराज कृष्ण हमारे आदर्श है। उनकी भक्ति में मन लगाकर प्राणी सारे संसारिक दुखों से मुक्ति पा सकता है। कलयुग में कृष्ण ने किस रूप में अवतार लिया था उसका भी उन्होंने विस्तृत वर्णन किया।  इससे पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित शिव मंदिर पर भी कथा वाचन किया। उन्होंने बताया कि 12 से 19 मार्च तक दौलतनगर में भागवत कथा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरवासी संजय पटवा, डा छेदी भारद्वाज, कैलाश यादव, अखिलेश, जोगी, मकसूदन, राधे, मंगरू सहित सैकड़ों नगरवासियों ने भाग लिया।

Visits: 125

Leave a Reply