अवैध असलहे संग शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 


      अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सादात पुलिस टीम द्वारा कनेरी रेलवे क्रासिग के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से गुजर रहे एक व्यक्ति को रोका गया। उसने भागने का प्रयास किया जिसे मौके पर ही घेर कर पकड लिया गया। उसकी तलाशी में उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार यादव उर्फ घंटू पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम खिजिरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसके ऊपर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध  आर्म्स एक्ट का मामला पंजीकृत कर चालान न्यायालय में पेश किया है। 

      गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी रामराज तिवारी, आरक्षी मोती लाल व संदीप कुमार यादव थाना सादात, गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply