अवैध असलहे व अट्ठारह गौ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। गौ- तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना भांवरकोल पुलिस ने ट्रक में लदे 18 गाय को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मौके का फायदा उठाकर चार अभियुक्त भागने में सफल रहे।

             गौ तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को, मुखबीर की सूचना पर भांवरकोल थाना पुलिस ने क्षेत्र के रसूलपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मन्दिर के पास से  अभियुक्त घूरल चौधरी पुत्र बबुआ चौधरी निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद वलिया तथा मुन्ना यादव उर्फ गर्जन यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद वलिया को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक ट्रक , ट्रक में लदे 18 गाय व अभियुक्त मुन्ना यादव उर्फ गर्जन यादव के कब्जे से एक तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। फरार अभियुक्तों में चन्दन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया, मिथलेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बाराचवर थाना बरेसर, दुर्गा गुप्ता पुत्र अज्ञात कोटवा नरायनपुर थाना नरही बलिया व  सुरेश गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया रहे‌। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध  गोवध निवारण अधिनियम व  आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। भागे हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध पूर्व में मुकदमें पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

          गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक  ओमकार तिवारी, आरक्षी देवेन्द्र यादव, पंकज सिंह तथा महिला आरक्षी श्वेता सिंह व पूजा गौतम शामिल रहीं।

Visits: 161

Leave a Reply