बीस वर्ष का कारावास व पच्चीस हजार के जुर्माने के साथ दुराचारी पहुंचा जेल

गाजीपुर।  जनपदीय पुलिस की वैज्ञानिक विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन एवं लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दोषी अभियुक्त को 53 दिनों के भीतर कोर्ट से सजा सुना दी। 


         यह सजा  पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमें के अभियुक्त जंगबहादुर मुसहर पुत्र मुन्ना बनवासी निवासी ग्राम बरौली थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को दी गयी।। माननीय न्यायालय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट गाजीपुर द्वारा गुरुवार को अभियुक्त  को 20 वर्ष कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदण्ड तथा अर्थ दण्ड अदा न करने पर छहश माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया।

Views: 16

Advertisements

Leave a Reply