जाली नोट तस्करों के विरुद्ध लगा रासुका

गाजीपुर। जाली नोट व करेंसी बनाने वाले गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एन एस ए) की कार्यवाही की गयी है।


        उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 जनवरी 2023 को नकली नोट बनाने व नकली नोटो/करेंसी को बाजार में वितरण (सप्लाई) करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के छह अभियुक्तों को थाना कोतवाली सदर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा आर.टी.आई. ग्राउण्ड गाजीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 2,10,800/-₹ के नकली नोट व नोट बनाने की प्रिंटर मशीन व नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले पेपर व एक अदद नोट पर चिपकाने वाली चमकीली हरी पट्टी व तीन मोटर साइकिल बरामद हुयी थी। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली में मुकदमा  पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना, अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय मे प्रेषित किया गया। अभियुक्तगण गैंग बनाकर अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक,भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिये धन अर्जित किये जाने हेतु जाली नोटों को तैयार कर उनका संग्रहण अन्तर्राज्यीय (बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड आदि) जगहों में प्रचलन/ वितरण करते हैं। यह गिरोह अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह है, इस अन्तर्राज्यीय संगठित गिरोह के अभियुक्तगण विकास वर्मा पुत्र स्व.दीनानाथ वर्मा निवासी ग्राम मौधियां थाना सादात जनपद गाजीपुर,,फिरोज शाह पुत्र जैनुद्दीन निवासी नई बस्ती थाना जमानिया जनपद गाजीपुर, अमर ज्योति मौर्या उर्फ छोटू पुत्र अमर देव मौर्या निवासी ग्राम पचौरी थाना गहमर जनपद गाजीपुर हाल पता छोटा ब्रह्म स्थान, गोरा बाजार थाना कोतवाली गाजीपुर, के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980  के तहत कार्यवाही की गयी ।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply