नफीस अहमद ने लगाई हेट्रिक, बने बीएसएनएल एसोसिएशन के बने जिला सचिव

गाज़ीपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों के मान्यता प्राप्त संगठन ‘ संचार निगम एक्सिक्यूटिव एसोशिएशन’ की द्विवार्षिक आधिवेशन गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में दिल्ली से केंद्रीय सहायक महासचिव पवित्र सिंह, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश प्रताप मल, लखनऊ से परिमंडल सचिव सुशील त्रिपाठी, सहायक परिमंडल सचिव अरुण शाह व पंकज निराला के साथ ही साथ  वाराणसी से परिमंडल कार्यकारी समिति सदस्य प्रमोद कुमार, पूर्वी शाखा सचिव रबिश तिवारी, वाराणसी जिला सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष गौरव पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। 


       ग़ाज़ीपुर के अध्यक्ष सर्वेश यादव की अध्यक्षता और जिला सचिव नफ़ीस अहमद के संचालन में अधिवेशन में अकलेश कुमार, एस एन सिंह, आतिश श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव आदि वक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। वक्ताओं ने अधिवेशन में बीएसएनएल के पुनरुद्धार, अधिकारियों के समस्याओं, उनके निराकरण, नेटवर्क दुरुस्त करने और रखरखाव समेत तमाम मुद्दों पर वृहद चर्चा की।अधिवेशन के अंतिम सत्र में  ग़ाज़ीपुर जिले के उपमहाप्रबंधक  मनीष सोनकर की को चुनाव अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनके निर्देशन में नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वेश यादव जिला अध्यक्ष, नफीस अहमद जिला सचिव और श राजित सिंह कुशवाहा कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने फूल माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके निर्देशन में यह समिति नये आयाम स्थापित करेगी।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply