बरेली में दर्ज मुकदमें का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर क्षेत्र के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही है।


      पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र रामकृत कुशवाहा प्रोपराइटर आस्था बीज भण्डार पारा – मोड़ गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनसे सम्बन्धित वाद थाना कोतवाली जनपद बरेली के दर्ज था।

     उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद व आरक्षी सलिल पटेल के माध्यम से उसे गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply