दुराचारी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। दुराचार के अभियोग के वांछित अभियुक्त को जंगीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


    अपराधियोन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम ने  दुराचार व पाक्सो एक्ट थाना जंगीपुर से सम्बन्धित वान्छित अभियुक्त गोलू यादव पुत्र दरश उर्फ रामदरश यादव निवासी ग्राम देवकठिया थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर को मुखविर की सूचना पर शनिवार की सुबह देवकठिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गयु।

      गिरफ्तार करने वाली टीम में अशोक कुमार मिश्र थानाध्यक्ष जंगीपुर, मुख्य आरक्षी महेश प्रताप सिंह व आरक्षी अवधेश यादव  थाना जंगीपुर शामिल रहे। ‌

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply