सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 371 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 39 प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण 

गाज़ीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमे 96 प्रार्थना प्राप्त हुए। उनमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया।      जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सभी सात तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 371 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 39 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। 


इसी क्रम में तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सात का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 30 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 76 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी  ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायें। उन्होंने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ठण्ड के भीषण प्रकोप को देखते हुए तहसील सेवराई परिसर में गरीब, असहाय, व्यक्यिों मे कम्बल  वितरित भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी , क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 8


Leave a Reply