डेढ़ वर्षीया बालिका की हत्यारी नावालिक गिरफ्तार

गाजीपुर। झाड़ फूंक के चक्कर में कपड़े की रस्सी बनाकर डेढ़ वर्षिया वालिका की गला घोंट कर हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए कासिमाबाद पुलिस ने बाल अपचारी बालिका को गिरफ्तार किया गया।

         उल्लेखनीय है कि वादिनी मुकदमा की तहरीर पर शुक्रवार को हत्या का मुकदमा थाना पर दर्ज किया गया। तथ्यों के आधार पर पुलिस ने  सम्बंधि़त अपचारी बालिका निवासी ग्राम मुहम्मदपुर कुसुम थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व अपचारी बालिका द्वारा बयान किया गया कि सुमन देवी की पुत्री उम्र 1.5 वर्ष को, उसने झाड फूंक के चक्कर में कपड़े की रस्सी बनाकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दिया था। अपचारी बालिका को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए शनिवार को समय 12.20 बजे  पुलिस हिरासत/निगरानी में लिया गया। उक्त अपचारी बालिका के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

      गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, महिला आरक्षी अस्तुति सिंह, आरक्षी सनोज यादव व अनुराग शामिल रहे।

Visits: 57

Leave a Reply