इनामियां वांछित गैंगेस्टर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।


   बताते चलें कि बीरपुर निवासी योगेंद्र पुत्र गोरख के खिलाफ गो तस्करी का मुकदमा भांवरकोल  थाने में दर्ज है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय अपने सहयोगी उप निरीक्षक रवि प्रकाश, कांस्टेबल शुभम सिंह, प्रियंका राव,एकता देवी के साथ गश्त पर निकले थे। उसी दौरान मुखविर ने सूचना दिया कि वांछित गैंगस्टर अपराधी बीरपुर मोड़ से कहीं सुरक्षित स्थान पर भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वीरपुर मोड़ की घेराबंदी करके अभियुक्त जोगीन्दर गुप्ता पुत्र गोरख गुप्ता निवासी वीरपुर थाना भांवरकोल को समय 7:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक करवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।  

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply