एमएसपी पर किसान रुकने और झुकने वाले नहीं हैं – टिकैत 

गाजीपुर‌। बक्सर में किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की सूचना पर किसानों के समर्थन में प्रयागराज से बक्सर के लिए जाते समय किसान नेता राकेश टिकैत का रास्ते मे जगह जगह लोगों ने किसानों के समर्थन में उनका स्वागत किया।                     


            गाजीपुर पहुंचने पर अनुराग पाण्डेय की तरफ से उनका स्वागत किया गया। वे लंका होते हुए अनुराग पाण्डेय के आमघाट आवास पर से पहुंचने् कर किसानों से मुलाकात किया। किसानों से वार्ता के बाद फिर वे बक्सर के लिए रवाना हो गए। टिकैत ने एमएसपी को लेकर सरकार पर जोरदार हमला किया कहा कि सरकार में जितना दम हो, वो हमें दबा ले पर हम रुकने और झुकने वाले नहीं हैं। हम किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और किसानों के ऊपर जब जब अत्याचार होते रहेंगे, हम उनके आगे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उसी दौरान छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने गाजीपुर में विश्वविद्यालय की मांग भी रखी। इस मौके पर मुख्य रूप से डारेक्टर एनआईटी एजुकेशन शिव प्रकाश राय, अवधेश साहू, दीपक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, प्रवीण राय, राजू राय, मो. अशलम, संजय श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, संजय राय सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply