प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से – सुब्रत पाठक 

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के 20 जनवरी को गाजीपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर शोर से तैयारी में जूटी है। इसके निमित्त  भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री,कन्नौज सांसद क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सम्मान और जन उत्थान के साथ देश की समृद्धि व नव निर्माणके लिए राजनीति करती है। यह पार्टी न किसी एक जाति,न किसी एक परिवार और न ही व्यक्ति विशेष की पार्टी है। यह पार्टी देश के हम जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि तमाम विकास कार्य कराने के बावजूद 2019 मे भारतीय जनता पार्टी लोकसभा गाजीपुर में विजय से वंचित रह गयी। जब जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने का इतिहास लिखा जाएगा तब गाजीपुर जैसा राष्ट्र के लिए बलिदानी जिला उस समय लोकसभा मे विपक्षी विचारधारा के नेतृत्व के  लिए जाना जाएगा। सुब्रत पाठक ने कहा कि 2024 के चुनाव मे गाजीपुर इस गलती का सुधार  आसानी से कर सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सफलता के प्रति कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज गाजीपुर से होने जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर शौर्य और पराक्रम की धरती है।यहां की  मिट्टी का कण कण राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आजादी संग्राम से आज तक लगातार समर्पित रुप से लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि  2024 के आम लोकसभा चुनाव की तैयारी मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचल की धरती गाजीपुर से करेंगे।

बैठक मे जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम के योजना मे बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे पी नड्डा ऐतिहासिक पवहारी बाबा आश्रम पर दर्शन पुजन के आलावा भाजपा बूथ समितियों की बैठक मे भाग लेंगे तथा भूतपूर्व सैनिकों संग बैठक कर आईटीआई मैदान तुलसीपुर में एक विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे तथा भाजपा कार्यालय पर जिलापदाधिकारीयो एवं लोकसभा संचालन समिति की बैठक में भाग लेंगे।कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत सम्मान जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने तथा आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने जताया। बैठक में नेपाल के पोखरा विमान हादसे मे सभी 68 यात्रियों सहित गाजीपुर के चार युवाओं के दुखद निधन पर  उनके आत्मा की शान्ति के लिए  दो मिनट का मौन रखा।

बैठक का संचालन अवधेश राजभर ने किया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,सरिता अग्रवाल,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीलिप पटेल,सुशील उपाध्याय,लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश पांडेय,पुर्व विधायक सुनिता सिंह, शिवपूजन राम,ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,राजन सिंह,मनोज गुप्ता,आनन्द राय मुन्ना, योगेन्द्र सिंह,राजेश राजभर,वृजनन्दन सिंह,पुर्व महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय,विनोद अग्रवाल,रामनरेश कुशवाहा, संकठा मिश्रा,डा मुराहु राजभर,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Visits: 86

Leave a Reply