चिर निद्रा में सो गये पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता, झूसी विधानसभा से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले, पूर्व मंत्री तीन बार विधानसभा अध्यक्ष, सुपरिचित कवि ,पश्चिम बंगाल, बिहार, मिजोरम ,मेघालय के पूर्व राज्यपाल पं० केशरीनाथ त्रिपाठी जी का शनिवार रात लगभग दो बजे प्रयागराज में उनके निवास पर निधन हो गया। बताते चलें कि 89वीं जयंती मना चुके पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को इलाहाबाद में हुआ था। उनकी हिंदी कविता तथा अंग्रेजी में विधि की कई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। कुछ दिन पूर्व अपने निवास में ही गिरने से उनके कन्धे में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें इलाज हेतु प्रयागराज के एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से पहुंचाया गया। वहां से उन्हें सामान्य स्थिति में घर लाया गया था और चिकित्सक उन पर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही नली से पेय पदार्थ दिया जा रहा था। हिंदी के सुपरिचित साहित्यकार डॉ०विजयानन्द ने बताया कि मेरा उनसे लगभग 40 वर्षों का साहित्यिक संपर्क था। एक अभिभावक, बड़े भाई, मित्र के रूप में वे हमें यथोचित सहयोग करते रहे। उन्होंने मुझे कई बार पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया। उनके निधन पर साहित्यकारों डॉ० विजयानन्द,डॉ०शम्भुनाथ त्रिपाठी अंशुल, डॉ० वीरेंद्र तिवारी, गंगा प्रसाद त्रिपाठी, अमरनाथ तिवारी, डॉ० नीलिमा मिश्रा, अभिषेक केशरवानी, अजय कुमार मालवीय ,राकेश मालवीय, डॉ०अरविंद कुमार राय,माधवकृष्ण, पूजा राय, कृष्णानंद दुवे, डॉ०ब्रजेन्द्र द्विवेदी शैलेश,अखिलेंद्र तिवारी, मिथिलेश सिंह, श्रीमती नीता तिवारी, प्रियदर्शिनी दुवे, अमरेन्द्र तिवारी तथा पारसनाथ राय , चंद्रशेखर तिवारी, आशुतोष तिवारी, सहित क्षेत्र के भाजपा तथा अन्य दलों के नेताओं ने शोक सभा कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Visits: 233

Leave a Reply