गो मांस व अवैध असलहे संग दो धराये

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु टीम बनाकर सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के क्रम में मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोपहर समय जबूरना गाँव में ईदगाह के पीछे से 62 किलोग्राम गोमांस व एक देशी तमंचा .315 बोर मय जिंदा कारतूस सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. इम्तियाज कुरैशी पुत्र मुमताज कुरैशी निवासी गाम मिर्चा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर तथा मो. सेराज खाँ पुत्र स्व. तसद्दुक खा निवासी ग्राम जबूरना थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर रहे।अभियुक्त मो. इम्तियाज कुरैशी की जामा तलाशी से एक देशी तमंचा .315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण के कब्जे से 62 किलोग्राम गो मांस व एक चापड़ लोहे का व दो चाकू, एक स्टील राड ठीहा लकड़ी तथा तराजू, 02 बाट तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मनीष कुमार व विकाश कुमार थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply