मृत मुख्य आरक्षी को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पीआरवी रिजर्व पर नियुक्त मुख्य आरक्षी जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. सीताराम सिंह निवासी भैसवाड़ा थाना सिसवन जिला सीवान बिहार, वर्तमान पता आशापुरी कालोनी आशापुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी की मौत हो गई। बताया गया कि वे वर्तमान में यूपी 112 थाना नन्दगंज गाजीपुर रिजर्व में तैनात थे। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर वह अपने पुत्र अविनाश सिंह व मुख्य आरक्षी अनिरूद्ध द्विवेदी के साथ दवा एवं उचित इलाज हेतु निजी वाहन से पीएचसी नन्दगंज गये थे। वहां चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण वे उपचार हेतु वाराणसी जा रहे थे। उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी गणों द्वारा मृतक के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना प्रकट की गयी। . मृतक के परिवार में पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह के अतिरिक्त अविवाहित पुत्र अविनाश सिंह व पुत्री अनामिका सिंह तथा सिमरन सिंह हैं।

Views: 244

Leave a Reply