वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया न्यायालय के सुपुर्द 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के वांछित अभियुक्त को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर में दर्ज मुकदमें की विवेचना थानाध्यक्ष भांवरकोल द्वारा की जा रही थी। इसी दरम्यान पुलिस टीम ने गैंगस्टर मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त सुरेश बिन्द पुत्र चन्द्रदेव बिन्द उर्फ देऊ निवासी साल्हर खाम थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को सोनाड़ी मोड़ से दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय,आरक्षीगण अवधेश कुमार, पंकज सिंह, पंकज मौर्य तथा महिला आरक्षी प्रियंका राव व एकता देवी थाना भांवरकोल गाजीपुर शामिल रहीं।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply