तबादला एक्सप्रेस में 6 आईपीएस अधिकारियों को मिली सीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों को नवीन तैनाती दी गयी है। राजा श्रीवास्तव अपर पुलिस महानिदेशक, कार्मिक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी पत्रांक संख्या: डीजी-1-18 ( 12 ) – 2022 दिनांक 06 दिसम्बर 2022 के अनुसार इसमें कई जनपद के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। सूची के अनुसार, आकाश कुलहरि पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय, लखनऊ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज, जुगल किशोर पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार विभाग लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ, दिनेश कुमार पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत को पुलिस उपायुक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, अतुल शर्मा पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत,सुश्री वृन्दा शुक्ला पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट,अष्टभुजा प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय लखनऊ को पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।देखें विभाग द्वारा जारी सूची……


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply