तीन हमलावर गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद 

गाजीपुर। मारपीट व जान से मारने के अभियोग के आरोपियों को नन्दगंज थाना पुलिस ने सुबह क्षेत्र के साई मैरेज हाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बरहपुर निवासी चन्दन कुमार सिंह पुत्र सत्येन्द्र कुमार सिंह के ऊपर गत 18 नवम्बर को कुन्दन सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह (जन्नु सिंह), सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह व निरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासीगण ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर ने अवैध तमन्चे से फायर किया था। इसके सम्बन्ध मे वादी चन्दन कुमार सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में लगी थी। इसी दरम्यान सोमवार की सुबह क्षेत्र के साई मैरेज हाल के पास से कुछ बराती सुबह छह बजे सडक किनारे आपस में लड झगड रहे थे। उसी दौरान पुलिस बल वहां आ पहुंचा। पुलिस को देखकर सड़क के किनारे दुकान के पास खडे तीन व्यक्ति सकपकाकर आगे बढ़ने लगे। उन्हें रोक कर पुलिस ने कडाई से पूछताछ किया तो एक ने अपना नाम कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह पुत्र चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जन्नू सिंह व दूसरे ने अपना नाम सुधाकर सिंह पुत्र अशोक सिंह तथा तीसरे ने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव पुत्र लल्लन श्रीवास्तव निवासीगण ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया। । पुलिस ने जामा तलाशी में कुन्दन सिंह उर्फ विशाल सिंह से एक देशी तमन्चा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 18 नवम्बर 2022 को इसी तमन्चे से फायर किया था । अभियुक्तगणों की निशादेही पर घटना स्थल से दिनांक 18 नवम्बर .2022 को अवैध तमन्चे से किया गया फायर का बुलेट बरामद कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उनका चालान न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, आरक्षी राजेश कुमार, जय प्रकाश यादव, आशुतोष पासवान थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Visits: 79

Leave a Reply