अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को दो देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार को थाना खानपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व तलाश वाँछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सूरज गौतम पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम खजूरा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा पर गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र रामचन्द्र राम निवासी ग्राम ढकवा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को कुढ़ालम्बी मोड़ ग्राम कुढ़ालम्बी में गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के पास से एक एक देशी तमंचा .315 बोर मय जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय व उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला तथा आरक्षी शमशेर सिंह व प्रवीण कन्नौजिया थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply