रणवीर बने उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ सादात के अध्यक्ष

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव की अध्यक्षता में सादात ब्लाक के प्राथमिक शिक्षकों की बैठक कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में ब्लाक शिक्षक संघ सादात का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. रणवीर सिंह यादव को अध्यक्ष, सतीश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमाशंकर सिंह उपाध्यक्ष, आशीष पाठक व रामदरश प्रसाद मंत्री, अवनी कुमार संयुक्त मंत्री, रामअवध यादव संगठन मंत्री राकेश यादव, अखिलेश यादव, रामनरेश प्रजापति, शीतला प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। संगठन के ब्लाक संरक्षक के रूप में सर्वसम्मति से संतोष कुमार सिंह, रमेश राय, वकील अहमद, अरुण सिंह बेचन यादव, अच्छे लाल यादव, अख्तर अली, शैलेंद्र शर्मा, नन्दलाल राम मनोनीत किये गये। इस अवसर पर सैदपुर, देवकली, जमानियां तथा रेवतीपुर के संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक के रूप में संतोष यादव अध्यक्ष देवकली, सुरेंद्र नाथ सिंह अध्यक्ष जमानियां, अंगद सिंह यादव जिला मंत्री, आशीष पाण्डेय, किंकर विश्वास,वीरेंद्र सोनकर व रामजन्म यादव सैदपुर से उपस्थित रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply