पूजन अर्चन से बढ़ती है शरीर की सकारात्मक ऊर्जा –  महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति

गाजीपुर। प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी श्री भवानीनन्दन यति जी महाराज अपनी रामहित यात्रा के दौरान मंगलवार को हुरमुजपुर गांव में शिष्य श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश दिया।


श्रद्धालु भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर का पूजन अर्चन सदैव फलदायी होता है। अपने दिनचर्या में हमें धर्म- कर्म से जुड़कर कार्य करना चाहिए। सिद्धपीठ की हरिहरात्मक पूजन के उपरांत प्रवचन करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से प्राप्त होता है। इसका उपयोग हमें इस ईहलोक और परलोक को सुधारने में करना चाहिए। जीवन की सार्थकता को सिद्ध करते हुए इसे भगवत भजन और सत्कर्म में लगाएं, निश्चित रूप से कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने सत्कर्मों के जरिये ही इस दुनिया में नहीं रहने के बाद भी याद किया जाता है। अपने जीवन काल में कुछ ऐसा कर जाएं, जिससे लोग आपको सदैव याद करें। उन्होंने कहा कि धर्म-कर्म और परमात्मा की आराधना करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा निष्फल होती है। इस दौरान हुरमुजपुर की ग्राम प्रधान श्रीमती मंशा देवी, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गोड़, विपिन कुमार पांडेय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजहरी के हेडमास्टर एवं ग्रामवासी संतोष कुमार सिंह, शिक्षक उदयभान सिंह, सूर्यभान सिंह, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सुदर्शन पाण्डेय, शिवम सिंह, अतुल सिंह, अटल सिंह, विकास, रामअवध सिंह, शैलेश सिंह बागी, अभयनाथ सिंह, अरविंद गुप्ता, बैकुंठ सिंह, लवटू प्रजापति, गुलाब प्रसाद सहित काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply