तीन गैंगस्टर, दो वांछित अभियुक्तोंं को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गाजीपुर। न्यायालय के आदेशानुसार तीन वारण्टी व गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गयी। गैगेस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार शेषनाथ यादव पुत्र परसोत्तम यादव व मुन्नन उर्फ मुन्दन यादव पुत्र सुखनन्दन यादव निवासी ग्राम हुस्सेपुर थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तार वारण्टियों में अखिलेश चौधरी पुत्र विक्रमा चौधरी निवासी ग्राम बलुआ टप्पा थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, रामदरश सिंह कुशवाहा पुत्र स्व सिंहासन सिंह कुशवाहा तथा रामसरन सिंह कुशवाहा पुत्र स्व सिंहासन सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम परसा थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तार करने वाले टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, मुख्य आरक्षी गुलाब मौर्या तथा आरक्षी चन्दन पासवान व सत्यप्रकाश यादव व पीआरडी विजयशंकर थाना मुहम्मदाबादजनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply