अभियुक्ता सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम को यह सफलता शनिवार को नारीपचदेवरा चाड़ीपुर सड़क मार्ग पर प्राप्त हुई। पुलिस ने मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त दीपक बनवासी पुत्र सुखई बनवासी निवासी ग्राम नारीपचदेवरा मटखन्ना मुसहारिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, चन्दन बनवासी पुत्र जमुना बनवासी निवासी ग्राम जयापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी तथा पुष्पा पत्नी चन्दन बनवासी (पुत्री भोनू बनवासी) निवासी ग्राम जयापुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, हाल पता मायका ग्राम नारीपचदेवरा मटखन्ना मुसहारिया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी गिरजाशंकर पटेल, आरक्षी अंगद सिंह व महिला आरक्षी ममता कन्नौजिया शामिल रहीं।

Visits: 84

Leave a Reply