नवागत पुलिस अधीक्षक ने सम्भाला जिले की कमान 

गाजीपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष और सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके थाना क्षेत्रों के संबंध में जानकारी लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि वे 1992बैच के प्रान्तीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और अभी हाल में ही वे आइपीएस कैडर में शामिल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी पहली तैनाती है। जिले में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की मंशानुरूप अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पर बेबाकी से अपनी बात रखी तथा जनपद में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply