चालीस लाख रुपए की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार 


गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस ने एक हेरोईन तस्कर को लगभग 40 लाख रूपये की 512 ग्राम नाजायज हेरोईन,नकदी व मोटर साइकिल गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर द्वारा टीम बनाकर सक्रिय अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों / वस्तुओं, अवैध शस्त्र की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मय फोर्स क्षेत्र में मौजूद थे। उन्होंने मुखबीर की सूचना पर सनबीम डालमिस स्कूल को जाने वाली गेट के सामने ग्राम रक्सहा से 05 कि.मी. पूरब से अभियुक्त निरंजन कुमार सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम कुसी थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को समय करीब दस बजे गिरफ्तार कर लिया उसकी जामा तलाशी में उसके कब्जे से 512 ग्राम नाजायज हेरोईन, 1200/- रूपये नगद, पारदर्शी डिब्बे में मोबाइल व पर्स जिसमें एक डीएल, 06 एटीएम व एचडीएफसी बैंक की 14 जमा पर्ची, 10 मोबाईल सिम, एक आधार कार्ड व एक परिचय पत्र उ0प्र0 पुलिस सील सर्व मोहर, मय एक सीज सुदा मोटर साइकिल अपाचे बरामद हुआ। हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार के अतिरिक्त आरक्षी अभिषेक सक्सेना व जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply