पंचांग व राशिफल – 27 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 27 अक्टूबर 2022

पंचांग

विक्रमी संवत् 2079

शक सम्वत 1944

मास कार्तिक

पक्ष शुक्ल पक्ष

तिथि द्वितीया 12:45 तक

नक्षत्र विशाखा 12:10 तक

करण कौलव 12:45 तक, तैतिल 23:41 त

वार गुरुवार

योग आयुष्मान सौभाग्य 07:26 तक

चंद्रमा वृश्चिक 06:30 तक

राहुकाल 13:35-15:00

शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48−12:33 तक

राशिफल

मेष

आज के दिन मन अशान्त रहेगा। आज के दिन बाहरी गतिविधियों तथा भागदौड़ शामिल होने चाहिए। आज आपको अपने परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिति अच्छी होने की उम्मीद है। धन को लेकर परिवार में कहासुनी हो सकती है। सभी परिजन मिल बैठकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर लें।

वृष

आज का दिन सामान्य फलकारक होगा।जीवन के प्रति जागरूकता आवश्यक है क्योंकि अपने जीवन अस्थायी है। कर्म पर ध्यान देना चाहिए।आपको महत्वपूर्ण कार्य करना हितकारी होगा। उससे आपको लाभ होगा। मकान में कार्य होगा और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

मिथुन

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य हेतु दिन अच्छा है। निवेश सोच विचार कर करना हितकर होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। मन प्रसन्न चित्त रहेगा। तनाव से मुक्ति हेतु संगीत का सहारा उपयोगी है। परिवार को समय देना चाहिए।

कर्क

आज स्वास्थ्य ठीक होने से अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने संचित धन से किसी कठिनाई से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय आपके यहां फालतू लोगों का जमावड़ा हो सकता है।अपने को व्यस्त रखते हुए तनावमुक्त जीवन जीने की जरूरत है।

सिंह

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा थकाने वाली और तनावपूर्ण हो सकती है। आज ऐसे अनुभवी लोगों की सलाह पर धन खर्च करें, जो मौलिक सोच रखते हैं। परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर मन प्रसन्न होगा । तनाव और इंतजार छोड़ कर खुशी का इजहार करते हुए खुशियां मनायें।

कन्या

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको अनदेखे लाभ की प्राप्ति होगी।कार्य की अधिकता से तनाव और चिंता बनी रहेगी। अतिरिक्त जिम्मेदारियों और ऊर्जा की कमी से मन विचलित हो सकता है। दूर के किसी रिश्तेदार से संपर्क के योग हैं।

तुला

कर्म प्रधान विश्व कर राखा की अवधारणा पर अपने कार्यों को पूरा करें। अपने अन्दर सकारात्मक सोच विकसित करें। अपने उज्जवल भविष्य के निमित्त कार्य को गति प्रदान करें। आशा और विश्वास से अपनी सोच को गति प्रदान करें।आज आय में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक

आज का दिन तनाव पूर्ण रहेगा। चिंता से आपकी मानसिक शांति में बाधा हो सकती है। अपना ही मित्र आपकी समस्याओं को सुलझाने में मददगार होगा। तनाव से बचने के लिए संगीत का सहारा लें। नया आर्थिक कार्य अंतिम रूप लेगा और धन प्राप्त होगा।अपने परिवार व मित्रों को भी समय दें।

धनु

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना हितकर है परन्तु जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। सकारात्मक ऊर्जा बीमारी की बड़ी दवा है। अपने कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। आपका सही रवैया सबको हराने में सक्षम होगा। आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहेगा। नये सम्बन्ध बनने से प्रसन्नता रहेगी।

मकर

आज का दिन ऊर्जावान है। आप नयी ऊर्जा से भरे रहेंगे। अच्छे मन मस्तिष्क से कुछ असाधारण कार्य करने की जरूरत है। आज निवेश के नए अवसरों पर सोच विचार कर ही धन निवेश करें। तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें।

कुंभ

आज जीवन में पैसे की अहमियत सर्वप्रथम है। अपने मनमाने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और शरारत से दूर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। बगैर सोचे समझे धन का अपव्यय न करें। आज आपको धन की जरूरत पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार की मदद करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन

किसी मित्र की सलाह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी रहेगी। आर्थिक तंगी के कारण कोई जरूरी काम अवरोधित हो सकता है। अपने परिवार और बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करें। पुरानी बातों को भुलाकर आगे अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। आपके प्रयास आपके जीवन में लाभदायक होंगे।

Visits: 425

Leave a Reply