स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस लाईन में स्मृति परेड का आयोजन कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
उल्लेखनीय है कि, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply