पंचांग व राशिफल – 15 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 15 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्टी
नक्षत्र मृगशिर्षा 23:21 तक
करण गर 17:55 तक,वणिज अहोरात्र
वार शनिवार
योग वारीयन 14:24 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 17:29
चंद्रमा मिथुन 10:01 तक
राहुकाल 09:18−10:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:49

राशिफल

मेष
आज तनाव और अपनों से मतभेद से मन में खिन्नता और बेचैनी परेशान कर सकती है। आप किसी कार्य विशेष धन प्राप्त कर सकते हैं जिसके बारे में कभी सोचा नहीं था। अपनों से जूड़कर घर के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की व्यवस्था करें। आकस्मिक लाभ, वातावरण मनानुकुल, योजना की पूर्ति, समस्या के निवारण का योग है।

वृष
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग है। परिवार को समय देने की आवश्यकता है इससे परिवार के साथ संबंध मधुर बनेंगे।नवसम्पर्क उपयोगी, परिस्थितियों में सुधार और न्यायालय पक्ष मजबूत होगा। मन में भी प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन- आज आप अपने अधूरे कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने के योग हैं।परेशानी के तत्पश्चात् नवीन उपलब्धि का प्रयास और आर्थिक लाभ की संभावनाएं है। संपत्ति या वाहन की खरीद-बिक्री में लाभ होगा।

कर्क
आज का दिन अच्छा है। सकारात्मक ऊर्जा से मन की प्रसन्नता आपके आत्मविश्वास को बनाए रखने में मदद करेगी। अपने पैसे का निवेश सोच समझकर करें, लाभ होगा। पारिवारिक तनावों से बचते हुए अपने कार्य को पूरा करें।
जीवनसाथी से तनाव, विवाद संभव है।

सिंह
आज अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन लाभकारी हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक समय है। योजनाएं साकार होंगी, मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या
पारिवारिक समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूंढना लाभदायक होगा। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने हेतु कार्य करने से फायदा होगा। आप अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें,लाभ मिलेगा। आहारविहार में नवीनता लाभदायक होगी।

तुला
आज परिवार के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।आज आप स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे।जीवन का आनंद लेने के लिए बेहतरीन समय है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने की प्रबल इच्छा होगी। कर्म पर विश्वास रखें।

वृश्चिक
आज आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। आप दिन भर तरोताजा रहेंगे। आज लाभदायक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा, शिक्षा में रुचि रहेगी।

धनु
आज आप व्यापारिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी और संतान का सुख प्राप्त होगा। मां के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान कर रहा है। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप साहस से भरे रहेंगे। विचारों में उग्रता से बचते हुए कार्यक्रम में भाग लें।

मकर
आज का दिन उत्तम विचारों से प्रभावित रहेगा। आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। कार्यों की सराहना मिलेगी। आपकी यात्रा पर पैसे खर्च करने का योग है। पैसे सोच समझकर ही व्यय करने की जरूरत है। परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता दें। सुसमाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ
आज आपकी अध्यात्मिक रुचियां प्रबल रहेंगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी पुरानी पहचान का लाभ प्राप्त होगा। दोपहर बाद सभी अधूरे कार्य आसानी से पूरे होंगे। यदि आप अपने परिवार की मदद से काम शुरू करते हैं तो उसमें आपको निश्चित लाभ मिलेगा।

मीन
आज मन मस्तिष्क प्रसन्न रहेंगे। जीवन के प्रति आपके नजरिए में सकारात्मक बदलाव मिलेगा। परिवार के साथ यात्राएं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। मन में किसी भय को न पनपने दें। सफलता अवश्य मिलेगी।

Visits: 372

Leave a Reply