कहां गया युवक, एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग

गाज़ीपुर। घर से टहलने निकले युवक का अब तक पता न लगने से उसके परिजन खौफजदा हैं।
घटना गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी समसुद्दीन के पुत्र अब्दुल सत्तार 23 वर्ष के साथ घटी। वह बीते 10 सितंबर को खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था और फिर देर रात तक घर नहीं लौट। उसके घर न पहुंचने पर परिजन रात भर चिंतित रहे। आसपास के लोगों एवं परिवारी जनों के द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी और कोई पता न चलने पर पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बावजूद एक माह बाद भी, आज तक उनका पता नहीं चला। चार भाइयों में सबसे छोटा सत्तार अर्ध विक्षिप्त है। शुक्रवार को सत्तार के भाई इंसाफ अली ने बताया कि गुमशुदा युवक गेहुआ रंग का है जो बीते दस सितंबर को खाना खाकर टहलने निकला था जो अब तक नहीं लौटा। परिजन तब से लगातार पुलिस की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं, परन्तु अब तक कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से युवक के पता लगाने की गुहार लगाई है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply