तालाब में डुबने से बालक की मौत
गाजीपुर। शनिवार की शाम करीब चार बजे एक आठ वर्षीय बालक की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी।
यह दुर्घटना बरेसर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमवा सिंह के पास घटी। स्वर्गीय चंदन राम का आठ वर्षीय पुत्र पवन कुमार घर के पास में तालाब के पानी में गिर गया और तालाब ज्यादा गहरा होने के कारण पानी में डूब गया जिससे पवन कुमार की मृत्यु हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फ़ैल गई और आनन फानन में तालाब के किनारे लोगों की भीड़ लग गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बालक के तालाब में डुबने की सूचना पर थाना प्रभारी बरेसर द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
Views: 8
Advertisements








