पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल, लूटी हुई ट्रक व 16 लाख रुपए की सरिया बरामद

गाजीपुर। अपराध के रोकथाम में लगी गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात पुलिस ने लूट/हत्या के अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार करते हुए, झारखण्ड से लूटी हुई ट्रक व उसपर लदा हुआ 16 लाख रुपए मूल्य का 20,000 किलो लोहे का सरिया बरामद कर लिया।


पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए चेकिंग हेतु दिए गए आदेशों निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जनपद में सघन चेकिंग के क्रम में,रात समय करीब 08:30 बजे थानाध्यक्ष गहमर द्वारा भदौरा के पास मय हमराहीयान के बैरिकेटिंग लगाकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बैरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे भागा। जिसपर थानाध्यक्ष गहमर द्वारा अपने वाहन से उक्त ट्रक का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। उसी दौरान मेदनीपुर के पास एसओजी टीम व सुहवल थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी गहमर पुलिस, एसओजी टीम व सुहवल पुलिस के द्वारा मेदनीपुर के पास उस ट्रक की घेराबंदी की गई, ट्रक में तीन व्यक्ति सवार थे। अपने को फंसते देखकर ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम के जबाबी फायरिंग में ड्राइविंग करने वाले बदमाश विश्वजीत कुमार पुत्र विजय नारायण निवासी हाजीपुर थाना जहांगीरगंज जनपद अंबेडकर नगर उ0 प्र0, के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके का फायदा उठाकर ट्रक पर बैठे अन्य दोनों व्यक्ति भागने में सफल रहे।

घायल बदमाश के पास से 1 तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके साथ ही लूट का ट्रक वाहन जेएच 05वी 9891 तथा उक्त ट्रक वाहन पर लदे हुए 20,000 किलो लोहे की सरिया बरामद की गई है जिसकी बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपए बताया गया है।
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व फरार अभियुक्तों के नाम व अपराधिक इतिहास की तलाश की जा रही है। ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक झारखण्ड से लदकर पश्चिम बंगाल के लिए निकला था जिसे बीच में ही लूट किया गया था‌। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उक्त ट्रक का मूल चालक भी लापता है जिसके संबंध में जांच व पूछताछ जारी है।

Views: 12


Leave a Reply