मंत्री द्वय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

गाजीपुर। बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त सदर विधानसभा के करंडा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का
दौरा सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने किया।
मंत्री द्वय ने लखचंनपुर सोल्हनपुर से नाव द्वारा बाढ़ के पानी में दो नावों पर सवार होकर गद्दोगाड़ा,महबलपुर,से तुलसीपुर शिवपुजन बाबा धाम तक निरीक्षण कर कटान एवं लोगों की क्षतिग्रस्त फसलों एव गांवों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने शिवपूजन बाबा धाम पर बाढ पीड़ितों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया।मा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग सद्भाव के साथ सदैव एक दूसरे की मदद के लिए तैयार एवं तत्पर रहे तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। घर का बना ताजा भोजन ही खाएं और बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखें। उन्होंने बाढ़ कटान से बचने के लिए स्थानीय लोगों से सुझाव भी मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कटान को नयी तकनीकी से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि अभी दो तीन दिनों तक बाढ़ का पानी बढे़गा,इसलिए सतर्क और बचकर रहने की जरूरत है। बच्चों की सख्त चौकसी कर उन्हें बाढ़ के पानी में जाने से रोका जाए। यह अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि आपकी सारी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने आप सभी के समस्याओं से अवगत होने के लिए हमे यहां भेजा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बौत्रे, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा हरगोविन्द सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार सदर, अधिशासी अभियन्ता देवकली पंम्प नहर कैनाल, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी , जिलाध्यक्ष भाजपा भानुप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आनन्द सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Visits: 196

Leave a Reply