प्रगतिशील लेखक संघ का हुआ गठन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा
जिले के प्रसिद्ध कथाकार रामावतार जी को गुलाब राय पुरस्कार से सम्मानित करने पर प्रगतिशील लेखक संघ ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी। शहर के लंका के भारद्वाज भवन पर सम्पन्न बैठक में जिले के लेखकों, साहित्यकारों को जोड़ कर पठन पाठन का स्तरीय माहौल बनाये रखने, साहित्य का रूख आम लोगों को चेतनशील बनाने तथा तार्किक विवेक के निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए जिला समिति के गठन पर विचार किया गया। समिति के गठन हेतु संतोष तिवारी, प्रमोद राय, ईश्वर लाल गुप्ता, पसमांदा पहल पत्रिका के संपादक डॉक्टर इकबाल अंसारी, पारस यादव, प्रियंका यादव, आदि ने विचार व्यक्त किया।
उपस्थित लोगों के विचारोपरांत पन्द्रह सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इसके संचालन के लिए संरक्षक रामावतार,अध्यक्ष डॉ रामबदन सिंह,उपाध्यक्ष डॉ ऋचा राय, सचिव रामनगीना सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष इरफान अली सर्वसम्मत चुने गए। बैठक की अध्यक्षता रामावतार जी एवं संचालन डॉ रामबदन सिंह ने किया।

Visits: 83

Leave a Reply