हत्यारा बेटा असलहे संग गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने सौतेली मां को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पुत्र को अवैध असलहे संग गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता बासूचक रेलवे स्टेशन से मिली।
बताते चलें कि अभियुक्त शिवांक ऊर्फ छोटू सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी बासूचक उम्र करीब 19 वर्ष ने अपनी सौतेली मां को गोली मारी थी और मौके से फरार हो गया था। गोली से घायल महिला की बाद में मृत्यु हो गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाला टीम में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा आरक्षी अश्वनी कुशवाहा व चन्द्रदेव शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply