अवैध गांजे सहित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
पुलिस टीम के उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह मय हमराह अदिलाबाद चौराहे से एक संदिग्ध व्यक्ति को, तिवारीपुर की तरफ से अदिलाबाद चौराहे की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह पीछे मुड़कर तेज-तेज कदमों से जाने लगा तो शक होने पर जब उसे रुकने को कहा गया तो वह और तेज कदमों से चलते चलते भागने लगा। आवश्यक बल का प्रयोग कर उसे पकड़ लिया गया।उसके झोले मे 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उसने अपना नाम अंन्जुम उर्फ अन्जू पुत्र विसमिल्लाह निवासी मंगल बाजार नई बस्ती कस्बा व थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर बताया। उस पर आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह तथा आरक्षी दीपक मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, अजीत कुमार यादव तथा कृष्ण कुमार थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply