जेसीआई परिवार ने पौधरोपण कर मनाया वन महोत्सव

बरेली। पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया(जेसीआई) ने पौधरोपण कर, वन महोत्सव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोगों को जागरूक भी किया।
जेसीआई परिवार ने वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण के कार्यक्रम मे सहभागिता निभाते हुए 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण सक्सेना जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद संतोष गंगवार जी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में वन महोत्सव का शुभारम्भ किया गया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भी काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरूण सक्सेना के गृह जनपद बरेली में हार्ट मैन क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत 100 वृक्ष लगाने का संकल्प लेकर वन महोत्सव मनाया।

इस अवसर पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने कहा कि पौधारोपण व संरक्षण कर पर्यावरण संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है। फलदार व छायादार पौधों दोनों का अपना अपना महत्व है, जिससे मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों व जानवरों को छाया व खाने के लिए फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय बाद आज हम सबके द्वारा लगाए गए यह पौधे एक दिन बड़े पेड़ का रूप लेंगे व छाया तथा फल दोनों देकर प्रकृति को आनंदित करेंगे। उन्होंने शहर वासियों से भी इस धरा पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया, जिससे यह धरा हमेशा हरी भरी रहे तथा प्रकति का मनुष्य के द्वारा किए जा रहे विकास के साथ संतुलन बना रहे और हमारी आने वाली पीढ़ियां आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सक्सेना एडवोकेट,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलशन आनंद जी,पार्षद उदित सक्सेना,पार्षद पूनम गौतम, तरुण गंगवार, राम पाल गंगवार , बृजेश ठाकुर, वीरेंद्र मौर्या, कमल सक्सेना, पीसी सक्सेना,विजय मिश्रा, प्रकाश चंद्र ठाकुर, राजेंद्र जौहरी, अनिल सहित क्षेत्र के सम्मानित क्षेत्रीयगण उपस्थित रहे।

Visits: 80

Leave a Reply