विद्यार्थी परिषद – चार दिवसीय प्रान्त प्रशिक्षण प्रारम्भ

गाजीपुर में आठ वर्षों बाद शुरु हुआ एबीवीपी का प्रान्त अभ्यास वर्ग

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग आज वृहस्पतिवार को सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज में कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ आरम्भ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी प्रांत अध्यक्ष सुचिता त्रिपाठी, प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी व प्रांत मंत्री अत्यनेद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
जिला संयोजक ने बताया कि अभ्यास वर्ग, हमारे कार्यकर्ताओं का सर्वांगीण विकास करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा है। हम कार्यकर्ताओं को देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित करने के साथ साथ कैम्पस में परिसर सक्रियता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। अभ्यास वर्ग में एबीवीपी के इतिहास विकास, कार्यपद्धति, परिसर इकाई, परिसर सक्रियता जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अभ्यास वर्ग एबीवीपी के कार्य का एक अभिन्न अंग है। परिषद का यह अभ्यास वर्ग वर्ष 2014 में आखिरी बार गाजीपुर में लगा था। यह अभ्यास वर्ग 3 जुलाई तक चलेगा।
कार्यक्रम में एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम जी, काशी प्रान्त प्रचारक रमेश जी, राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Hits: 76

Leave a Reply

%d bloggers like this: